केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने 'कर्तव्य पथ' का एक नया वीडियो शेयर किया है। इसके शीर्षक में लिखा हुआ है, "गुलामी की परछाई को खत्म करता नया भारत।" बकौल सरकार, कर्तव्य पथ में सुंदर परिदृश्य, पैदल चलने वालों के लिए अंडरपास, बेहतर पार्किंग स्पेस, रात के लिए अपग्रेडेड लाइट और इस्तेमाल किए गए पानी की रिसाइक्लिंग की सुविधा है।