गुस्से में पालतू जानवरों की पीट-पीटकर हत्या करने वाला शख्स गुरुग्राम में गिरफ्तार

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज़-3 में शुक्रवार को एक 28 वर्षीय व्यक्ति को अपनी पालतू बिल्ली और कुत्ते की टॉयलेट ब्रश से पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बकौल पुलिस, आरोपी टैक्सी चालक ने ऐसा गुस्से में आकर किया था। गौरतलब है, एक पड़ोसी ने घटना को मोबाइल पर रिकॉर्ड करके पुलिस को सूचना दी थी।