गूगल इंडिया ने 'स्टार परफॉर्मर फॉर द मंथ' को नौकरी से निकाला; उसका पोस्ट हुआ वायरल
गूगल इंडिया द्वारा नौकरी से निकाले जाने के बाद हर्ष विजयवर्गीय नामक कर्मचारी ने लिंक्डइन पर लिखा है, "मेरा पहला सवाल था कि 'स्टार परफॉर्मर फॉर द मंथ' होने के बावजूद...मुझे क्यों निकाला गया? और इसका कोई जवाब नहीं मिला!" हर्ष ने बताया कि उन्हें नौकरी से निकाले जाने की सूचना गूगल ऑपरेशंस सेंटर से एक ईमेल के ज़रिए मिली।