गूगल के जेमिनाइ एआई का पज़ल्स हल करने का वीडियो आया सामने
गूगल ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कंपनी के नए जेमिनाइ एआई मॉडल को कुछ पज़ल्स को हल करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में जेमिनाइ एआई को 2 कप के नीचे से पेपर बॉल ढूंढते और रॉक-पेपर-सीज़र का गेम खेलते दिखाया गया है। गूगल का दावा है कि जेमिनाइ उसका अब तक का सबसे अच्छा एआई मॉडल है।