यूक्रेन-रूस में जारी युद्ध के बीच गूगल ने ट्रैफिक की स्थिति को लेकर लाइव जानकारी देने वाले अपने गूगल मैप लाइव ट्रैफिक डेटा सर्विस को यूक्रेन में अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है। गूगल ने कहा कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्रीय अधिकारियों सहित दूसरे सोर्स से बातचीत करने के बाद यह फैसला लिया गया है।