गूगल ने अधिक गोपनीय विज्ञापन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 'प्राइवेसी सैंडबॉक्स' विकसित करने की एक बहु-वर्षीय योजना की घोषणा की है। बकौल गूगल, "इसके ज़रिए थर्ड पार्टी के साथ साझा होने वाला यूज़र डेटा सीमित होगा और यह विज्ञापन आईडी समेत क्रॉस-ऐप पहचानकर्ताओं के बिना काम करेगा।" गूगल मौजूदा विज्ञापन प्लैटफॉर्म की सुविधा 2 साल तक जारी रखेगा।