गूगल ने एप्पल पर लगाया ब्लू व ग्रीन आई मेसेज बबल के ज़रिए 'बुली' करने का आरोप

गूगल ने डब्ल्यूएसजे की एक रिपोर्ट के बाद एप्पल पर युवाओं को 'बुली' (अवांछित दबाव) कर उसका लाभ उठाने का आरोप लगाया है। दरअसल, आई मेसेज के संदेश ब्लू बबल में जबकि एंड्रॉयड से आईफोन को भेजे गए संदेश ग्रीन बबल में दिखते हैं और डब्ल्यूएसजे का मानना है कि इससे युवाओं पर आईफोन खरीदने का दबाव बनता है।