सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने अपनी कोर टीम के कम-से-कम 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। बकौल रिपोर्ट, छंटनी से प्रभावित कुछ रोल्स के लिए कंपनी भारत और मेक्सिको में भर्तियां करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने कैलिफोर्निया स्थित अपने ऑफिस की इंजीनियरिंग टीम से कम-से-कम 50 लोगों की छंटनी की है।