गूगल ने क्यों अपने होमपेज लोगो का रंग बदलकर किया है ग्रे?
गूगल ने ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वालीं महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय का 96-वर्ष की उम्र में निधन होने के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अपने रंग-बिरंगे होमपेज लोगो को ग्रे कर दिया है। गूगल ने महारानी के निधन की घोषणा के तुरंत बाद इसे बदला था। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी उनके निधन पर शोक जताया।