गूगल ने डूडल बनाकर ऐक्टर शिवाजी गणेशन को उनकी 93वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

गूगल ने शुक्रवार को डूडल बनाकर ऐक्टर शिवाजी गणेशन की 93वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बेंगलुरु की कलाकार नूपुर राजेश चोकसी ने यह डूडल बनाया है। तमिलनाडु में जन्मे भारत के पहले मेथड ऐक्टर्स में से एक गणेशण के बचपन का नाम गणेशमूर्ति था और उन्हें देश के सबसे प्रभावशाली ऐक्टर्स में से एक माना जाता है।