गूगल ने मेरा अकाउंट बंद किया, बीमार बेटे की नग्न तस्वीरों को फ्लैग किया गया: अमेरिकी शख्स
सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) के एक शख्स ने आरोप लगाया है कि एंड्रॉयड फोन से अपने बेटे की जांघ के पास के इंफेक्शन की तस्वीरें लेने पर गूगल ने उसका अकाउंट बंद कर दिया। गूगल ने इन तस्वीरों को बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री के रूप में फ्लैग भी किया था। हालांकि, जांच में किसी अपराध की पुष्टि नहीं हुई।