inshorts

गूगल ने मैलवेयर वाले फर्ज़ी 'स्क्विड गेम' ऐप को प्ले स्टोर से हटाया

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने खुद को 'स्क्विड गेम' वॉलपेपर ऐप बताने वाले एक ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया है। एक ट्विटर यूज़र ने इसे मलिशियस (हानिकारक) पाया था जिसके बाद जांच में इसकी पुष्टि हुई। एक रिसर्चर ने कहा कि 5,000 से अधिक बार डाउनलोड हो चुके इस ऐप से ऐड फ्रॉड का खतरा था।