गूगल न्यूज़ दुनियाभर के यूज़र्स के लिए वेब और ऐप पर डाउन हो गया है। यूज़र्स ने शिकायत की है कि 'न्यूज़' टैब पर क्लिक करने पर नो रिज़ल्ट्स दिखा रहा है। ट्रैकिंग वेबसाइट 'डाउनडिटेक्टर' पर कई यूज़र्स ने इसके बारे में रिपोर्ट की है। गूगल ने फिलहाल इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है।