गृह मंत्री अमित शाह ने पत्नी संग आंध्र प्रदेश में तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ शुक्रवार को चित्तूर (आंध्र प्रदेश) स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर ऑनलाइन सामने आया है। वहीं, इससे पहले अमित शाह ने पत्नी सोनल शाह के साथ गुरुवार को तमिलनाडु के तिरुमायम स्थित कोट्टई भैरवर मंदिर में भी पूजा-अर्चना की थी।

Load More