केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पंजाब के वाघा-अटारी बॉर्डर की तर्ज़ पर बनाए गए गुजरात के नडाबेट में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर व्यू प्वाइंट का उद्घाटन किया। यहां वाघा बॉर्डर की तरह ही दर्शक दीर्घा, फोटो गैलरी और हथियारों-टैंकों का प्रदर्शन किया जाएगा। नडाबेट का प्वाइंट भारत-पाकिस्तान सीमा से 20-25 किलोमीटर पहले बनाया गया है।