गृह मंत्री शाह के प्रयासों से जम्मू-कश्मीर में नए युग की शुरुआत हुई है: एनएचआरसी प्रमुख
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के प्रमुख न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में शांतिपूर्ण स्थिति को बढ़ावा देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों ने एक नए युग की शुरुआत की है। उन्होंने आगे कहा, "सामाजिक संगठनों और मानवाधिकार रक्षकों को आतंकवाद और राजनीतिक हिंसा की कड़ी निंदा करनी चाहिए।"