गे कपल ने तेलंगाना में की शादी, उनके दोस्त व परिवार के लोग हुए शामिल
भारत में सेम-सेक्स रिलेशनशिप को सामान्य बनाने के उद्देश्य से तेलंगाना के 2 पुरुषों ने शादी कर ली है। हैदराबाद के बाहरी इलाके में हुई शादी समारोह में उनके करीबी दोस्त, परिवार के लोग और एलजीबीटीक्यू समुदाय के सदस्य शामिल हुए। अभय डांगे और सुप्रियो चक्रबर्ती ने अपने हाथों में मेहंदी लगाई और दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई।