राजस्थान रॉयल्स के ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ गेंदबाज़ी के दौरान सीएसके के ऑल-राउंडर सैम करन के हाथ से गेंद फिसल गई और वह लेग साइड में पिच से काफी दूर पीछे जाकर गिरी। इस दौरान फिलिप्स ने कुछ दूर दौड़कर गेंद का पीछा किया लेकिन बाद में वह रुक गए। वहीं, इस घटना के बाद फिलिप्स और करन मुस्कुराते दिखे।