आईसीसी ने गेंदबाज़ों की ताज़ा टी20I रैंकिंग जारी की है जिसमें टॉप 10 में 8 स्पिनर शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर तबरेज़ शम्सी शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं जबकि बांग्लादेश के ऑल-राउंडर शाकिब अल हसन 3 पायदान चढ़कर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूज़ीलैंड के टिम साउदी व बांग्लादेश के मुस्तफिज़ुर रहमान टॉप 10 में शामिल 2 पेसर्स हैं।