दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स ने लिंक्डइन पर अपना 1974 का रिज़्यूमे शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "चाहे आप हालिया ग्रैजुएट हों या कॉलेज ड्रॉपआउट, मुझे यकीन है कि आपका रिज़्यूमे मेरे 48 साल पुराने वाले की तुलना में बेहतर दिखता होगा।" माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक ने हार्वर्ड में प्रथम वर्ष के दौरान यह रिज़्यूमे तैयार किया था।