गेमिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में कोलकाता पुलिस ने आरोपी को यूपी से किया गिरफ्तार

गेमिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्डरिंग के एक मामले में कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद से आमिर खान नामक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो सप्ताह पहले कोलकाता में 6 ठिकानों पर छापेमारी कर ₹7 करोड़+ कैश बरामद किया था। बकौल पुलिस, आरोपी को शनिवार को कोलकाता लाया गया।