inshorts

गेहूं आयात करने की कोई योजना नहीं है, देश में पर्याप्त स्टॉक है: केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने रविवार को एक रिपोर्ट का खंडन करते हुए कहा कि उसकी देश में गेहूं आयात करने की कोई योजना नहीं है। बकौल सरकार, "देश में...(अनाज का)...पर्याप्त स्टॉक है जो...घरेलू आवश्यकताओं...सार्वजनिक वितरण के लिए काफी है।" दरअसल, रिपोर्ट में कहा गया था कि कम प्रोडक्शन और हीटवेव के कारण दाम बढ़ने से सरकार गेहूं आयात कर सकती है।