गेहूं चोरी करने के आरोपी को पंजाब में चलते ट्रक के बोनट से बांधकर दी गई सज़ा
मुक्तसर (पंजाब) में गेहूं के दो कट्टे चुराने के आरोपी को चलते ट्रक के बोनट से बांधकर सज़ा दिए जाने का वीडियो सामने आया है। एक शख्स ने बताया, "इसे थाने लेकर जा रहे हैं।" पुलिस ने बताया कि शख्स द्वारा गेहूं के कट्टे चुराने का वीडियो भी सामने आया है और मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।