गैंगरेप मामले में अंडमान-निकोबार के पूर्व मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण हुए अरेस्ट
अंडमान-निकोबार के पूर्व मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण को गैंगरेप के एक मामले में एक निजी रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के वकील के मुताबिक, स्थानीय अदालत द्वारा नारायण की अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज करने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तारी के बाद नारायण को चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।