गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की हत्या की रिपोर्ट्स का अमेरिका की पुलिस ने किया खंडन
कैलिफोर्निया (अमेरिका) की पुलिस ने फ्रेस्नो शहर में गैंगस्टर व सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की गोली मारकर हत्या किए जाने की रिपोर्ट्स का खंडन किया है। एक अधिकारी ने कहा, "ऑनलाइन दावा किया जा रहा है कि गोलीबारी की घटना का पीड़ित गोल्डी बराड़ है लेकिन हम पुष्टि करना चाहते हैं कि यह दावा गलत है।"