पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र में जबरन वसूली के कई मामलों में वांछित गैंगस्टर सुरेश पुजारी को फिलीपींस में गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया वह शुरुआत में गैंगस्टर छोटा राजन और रवि पुजारी के साथ था लेकिन 2011 में उनसे अलग हो गया था। इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद उसे पकड़ा गया।