रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में आतंकी हमलों की साज़िश के आरोप में हाल में गिरफ्तार हुए मुंबई निवासी समीर कालिया को दाऊद इब्राहिम ने गैंगस्टर अली बुदेश की हत्या के लिए 2019 में बहरीन भेजा था। बतौर रिपोर्ट्स, हालांकि, अपनी ज़िंदगी की चिंता के कारण समीर प्लान को अंजाम नहीं दे सका और बुदेश को मारे बगैर ही लौट आया।