गैंगस्टर राजू की राजस्थान में गोली मारकर की गई हत्या; बिश्नोई गैंग के सदस्य ने ली ज़िम्मेदारी

सीकर (राजस्थान) में शनिवार को गैंगस्टर राजू ठेठ की उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने इस हत्या की ज़िम्मेदारी ली है। इस घटना को लेकर राजस्थान के मंत्री पी.एस. खाचरियावास ने कहा, "कानून का राज कायम रहना चाहिए…किसी को भी छोड़ेंगे नहीं।"