गो फर्स्ट ने बुधवार को बताया कि उसका आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। एयरलाइन ने बयान में कहा, "संबंधित टीमें जल्द-से-जल्द अकाउंट का ऐक्सेस फिर से हासिल करने के लिए मामले की जांच कर रही हैं।" अकाउंट का नाम बदलकर "vitalik.eth" किया गया और डीपी में डिजिटल करेंसी इथीरियम के सह-संस्थापक विटालिक बुटेरिन की तस्वीर लगाई गई है।