एक गोताखोर को 900 साल पहले किसी योद्धा द्वारा इस्तेमाल की गई मानी जा रही एक तलवार इज़रायल के तट के पास समुद्र में मिली है। श्लोमी काटज़िन नामक गोताखोर ने इस एक मीटर लंबी तलवार को अधिकारियों को सौंप दिया। इज़रायल पुरातन प्राधिकरण (आईएए) ने कहा कि तलवार को सफाई और विश्लेषण के बाद प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा।