गोद लिए बच्चे को लेकर जारी किए गए फतवे के बाद दारुल उलूम देवबंद की वेबसाइट पर लगी रोक
सहारनपुर (यूपी) के ज़िलाधिकारी अखिलेश सिंह ने देवबंद स्थित इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम की आधिकारिक वेबसाइट पर जांच पूरी होने तक रोक लगा दी है। गौरतलब है, गोद लिए बच्चे को लेकर जारी किए गए फतवे पर की गई शिकायत के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार सरंक्षण आयोग ने ज़िलाधिकारी को इस मामले में जांच करने के आदेश दिए थे।