गुवाहाटी (असम) में अपने घर की छत पर खंभे से बांधकर गोद ली 4-वर्षीय बेटी को लोहे की गर्म रॉड से पीटने के आरोप में डॉक्टर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, बचाई गई बच्ची के शरीर पर कई ज़ख्म और जलाने के निशान मिले हैं। बकौल पुलिस, बच्ची ने कहा कि दोनों उसे प्रताड़ित करते थे।