गोपनीयता व सुरक्षा के मद्देनज़र कनाडा ने सरकारी मोबाइल उपकरणों पर टिक-टॉक को किया बैन

कनाडा ने सरकार द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए मोबाइल उपकरणों पर चाइनीज़ ऐप टिक-टॉक को बैन कर दिया है। सरकार के बयान के अनुसार, सरकारी मोबाइल उपकरणों से टिक-टॉक ऐप्लिकेशन हटा दिया जाएगा और भविष्य में यूज़र्स को इस ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करने से रोक दिया जाएगा। बकौल सरकार, गोपनीयता और सुरक्षा के लिहाज़ से टिक-टॉक बहुत खतरनाक है।