गोरखपुर के एक होटल में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में आरोपी इंस्पेक्टर राहुल दुबे और कॉन्स्टेबल प्रशांत को गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी ने होटल में छापेमारी के दौरान कारोबारी की हत्या के आरोपी इन दोनों पुलिसकर्मियों पर ₹1-₹1 लाख का इनाम रखा था। इससे पहले 2 अन्य पुलिसकर्मियों को भी गिरफ्तार किया गया था।