पुलिस ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास 3 लोगों ने कथित तौर पर 25-वर्षीय बेघर महिला का अपहरण कर उसका गैंगरेप किया। बकौल पुलिस, महिला ने शिकायत में बताया कि शोर मचाने की कोशिश करने पर आरोपी उसकी पिटाई कर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।