गोली लगने से घायल हुए स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फिको को अस्पताल से मिली छुट्टी
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बैंस्का बिस्ट्रिका के अस्पताल की निदेशक मिरियम लापुनिकोवा ने बताया कि प्रधानमंत्री फिको को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनके घर ले जाया गया है और अब घर में ही उनका इलाज चलेगा। गौरतलब है कि 15 मई को रॉबर्ट फिको को गोली मारी गई थी।