inshorts

गोल्ड जीतने के बाद मेडल सेरेमनी के दौरान भावुक हुईं साक्षी मलिक, सामने आया वीडियो

सीडब्ल्यूजी-2022 में शुक्रवार को महिलाओं के फ्रीस्टाइल 62-किलोग्राम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वालीं भारतीय रेसलर साक्षी मलिक मेडल सेरेमनी के दौरान भावुक हो गईं जिसका वीडियो सामने आया है। गौरतलब है, सीडब्ल्यूजी में अब तीन पदक जीत चुकीं साक्षी का यह पहला सीडब्ल्यूजी स्वर्ण पदक है। उन्होंने सीडब्ल्यूजी-2014 में रजत और सीडब्ल्यूजी-2018 में कांस्य पदक जीता था।