गोवा के दूधसागर फॉल्स जाने के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे चल रहे सैंकड़ों लोगों को अफसरों ने रोका

गोवा पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने दूधसागर वॉटर फॉल्स पहुंचने के लिए रेल की पटरियों के किनारे चल रहे सैंकड़ों पर्यटकों को रविवार को रोक दिया। बकौल अधिकारी, पर्यटक झरने तक पहुंचने के लिए रेल लाइन के किनारे 11-किलोमीटर पैदल चलने की तैयारी कर रहे थे। दक्षिण पश्चिम रेलवे ने पर्यटकों से ऐसा न करने का अनुरोध किया।