गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को बताया कि राज्य ने अपनी 100% पात्र आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर कहा, "शाबाश! गोवा।" बकौल सीएम, गोवा सरकार ने 31 अक्टूबर तक सभी वयस्कों को वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाने का लक्ष्य रखा है।