गोवा पुलिस की जांच सही नहीं, सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट जाएंगे: सोनाली फोगाट के संबंधी

बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में उनका परिवार गोवा पुलिस की जांच से असंतुष्ट है और अब सीबीआई जांच की मांग करेगा। फोगाट के एक रिश्तेदार ने कहा, "गोवा पुलिस ठीक से जांच नहीं कर रही है। मुझे लगता है इसका कारण राजनीतिक प्रभाव है। इसीलिए हम अब सीबीआई जांच की मांग के लिए गोवा हाईकोर्ट जाएंगे।"