गोवा में नदी के पुल पर हुए हादसे के चलते लगा लंबा जाम, 3 घंटे तक फंसे रहे लोग

गोवा में पणजी को दक्षिण गोवा से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने जुवारी नदी के पुल पर सोमवार को एक टेंपो और एसयूवी के बीच हुई टक्कर के चलते लंबा जाम लग गया। पुलिस के मुताबिक, लोग करीब 3 घंटे तक जाम में फंसे रहे। एक व्यक्ति ने बताया कि जाम में फंसने से उसकी फ्लाइट छूट गई।