गोवा में बने नए मोपा इंटरनैशनल एयरपोर्ट का ट्रायल रहा सफल, सीएम ने शेयर किया वीडियो

मोपा (गोवा) में बने नए इंटरनैशनल एयरपोर्ट का रनवे ट्रायल सोमवार को सफल रहा। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने वीडियो शेयर कर ट्वीट किया, "डीजीसीए के अधिकारियों के साथ...मुंबई से उड़ान भरी इंडिगो एयरलाइंस A320 विमान की कमर्शियल फ्लाइट...मोपा एयरपोर्ट के नए रनवे पर सफलतापूर्वक...उतरी।" उन्होंने लिखा, "गोवा के सर्वांगीण विकास का सपना (एयरपोर्ट)...जल्द अपना संचालन शुरू करने के लिए तैयार...है।"