गोवा सरकार ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा अगले 2-दिन में राज्य में लू की चेतावनी जारी करने के बाद शुक्रवार को एक हेल्थ एडवाइज़री जारी कर नागरिकों से सावधानी बरतने को कहा। एडवाइज़री में पर्याप्त मात्रा में और बार-बार पानी पीने, हल्के रंग के कपड़े पहनने, बाहर निकलते समय सनग्लासेस लगाने, छाता/टोपी का प्रयोग करने कहा गया है।