गौतम अदाणी के 11वें नंबर पर खिसकने के बाद कौन हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर शख्स?
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में गौतम अदाणी 11वें पायदान पर खिसक गए हैं। बकौल ब्लूमबर्ग, बर्नार्ड आरनो पहले, एलन मस्क दूसरे और जेफ बेज़ोस तीसरे पायदान पर हैं। वहीं, बिल गेट्स चौथे, वॉरेन बफेट 5वें, लैरी एलिसन छठे, लैरी पेज 7वें, स्टीव बाल्मर 8वें, सर्गेई ब्रिन 9वें और कार्लोस स्लिम 10वें स्थान पर हैं।