गौतम अदाणी के 60वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी प्रीति ने शेयर की उनकी पुरानी तस्वीर
एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी के 60वें जन्मदिन पर शुक्रवार को उनकी पत्नी प्रीति अदाणी ने उनकी एक पुरानी तस्वीर शेयर की। उन्होंने ट्वीट किया, "36 साल से भी अधिक समय से पहले...मैंने अपना करियर छोड़कर गौतम के साथ नया सफर शुरू किया।" उन्होंने लिखा, "आज...पीछे मुड़कर देखती हूं तो...उस शख्स के लिए सम्मान व गर्व...बढ़ जाता है।"