अदाणी ग्रुप के अरबपति चेयरमैन गौतम अदाणी को अंबुजा सीमेंट्स का चेयरमैन जबकि उनके बेटे करण अदाणी को एसीसी लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। करण को इन दोनों कंपनियों का निदेशक भी बनाया गया है। गौरतलब है कि अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी के अधिग्रहण के बाद अदाणी समूह देश का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक बन गया है।