गौतम अदाणी बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति: फोर्ब्स

फोर्ब्स बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी $154.7 बिलियन की नेटवर्थ के साथ शुक्रवार को दुनिया के दूसरे अमीर व्यक्ति बन गए। फोर्ब्स के मुताबिक, 60-वर्षीय अदाणी ने बर्नार्ड अरनॉल्ट ऐंड फैमिली को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की। बकौल फोर्ब्स, $273.5 बिलियन नेटवर्थ के साथ टेस्ला के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं।