गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के मद्देनज़र जारी की बाढ़ आने की चेतावनी
गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में ज़िला प्रशासन ने हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के मद्देनज़र बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। ज़िलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को कहा कि लोग अगले 72 घंटे सावधानी बरतें। गाज़ियाबाद में रविवार को हिंडन बैराज पर जलस्तर 198.95 मीटर दर्ज हुआ था जबकि बैराज पर खतरे का निशान 205.80 मीटर है।