गौतमबुद्ध नगर में 2 जनवरी 2023 तक लागू की गई धारा 144, जुलूस निकालने पर रहेगी रोक

गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने बताया है कि आगामी त्योहारों, परीक्षाओं और अन्य महत्वपूर्ण दिवसों के मद्देनज़र ज़िले में 2 जनवरी 2023 तक धारा 144 लागू की गई है। इस दौरान 4 से अधिक लोगों के जुटने, बिना अनुमति के जुलूस निकालने और सरकारी संस्थानों के 1-किलोमीटर के दायरे में ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी पर प्रतिबंध रहेगा।