गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने बताया है कि आगामी त्योहारों के मद्देनज़र ज़िले में 31 मार्च तक धारा 144 लागू की गई है। इस दौरान 4 से अधिक लोगों के जुटने, बिना अनुमति के जुलूस निकालने, सरकारी संस्थानों के 1 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी और सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक आयोजन करने पर प्रतिबंध रहेगा।